Yoga is the journey of the self, through the self, to the self
Friday, January 3, 2020
शुरुवात के लिए 12 आसान योगासन..
शुरुवात के लिए 12 आसान योगासन Types of Yoga Asanas Poses for Beginners Hindi
योग Yoga हमारे शरीर के लिए सबसे बेहतरीन व्यायाम है जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। योग हमारे शरीर को अंदर और बाहर दोनों तरफ से स्वस्थ रखता है।
कुछ लोग योग को इसलिए नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि योग बहुत ही मुश्किल है या वो नहीं कर पाएंगे। कुछ लोग योग की शुरुवात कुछ ऐसे Yoga Poses से करते हैं जो थोड़े मुश्किल होते हैं और शुरुवात में करने में दिक्कत प्रदान करते हैं जिसके कारन वो योगा छोड़ देते हैं।
योगाभ्यास की शुरुवात हमेशा कुछ आसान Yoga Poses से करना चाहिए क्योंकि पहले बार इसे करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। अगर आप योग करने की शुरुवात करने जा रहे हैं तो नीचे दिए हुए योग मुद्राओं का अभ्यास कर सकते हैं तो बहुत ही आसान हैं और स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं।
आज हम आप Yoga Beginners के लिए बेहतरीन आसान Poses तो बताएँगे साथ ही उससे मिलने वाले Health Benefits के बारे में भी बताएँगे। तो चलिए जानते हैं वो बेहतरीन शुरुवात के लिए योग मुद्राएँ क्या हैं?
शुरुवात के लिए 12 आसान योगासन Best Types of Yoga Asanas Poses for Beginners Hindi
1. अधोमुखश्वानासन योग Adho Mukha Svanasana Yoga
अधोमुखश्वानासन योग की विधि Steps of Adho Mukha Svanasana Yoga
विधि –
सबसे पहले सीधे खड़े हों और दोनों पैरों के बिच छोड़ा दूरी रखें।
उसके बाद धीरे से नीचे की ओर मुड़ें जिससे की V जैसे Shape बनेगा।
जैसे की ऊपर दिए हुए फोटो में आप देख रहे हैं दोनों हाथों और पैरों के बीच में थोडा सा दूसरी बनायें।
साँस लेते समय अपने पैरों की उँगलियों की मदद से अपने कमर को पीछे की ओर खींचें। अपने पैरों और हांथों को ना मोड़ें।
ऐसा करने से आपके शरीर के पीछे, हांथों और पैरों को अच्छा खिंचाव मिलेगे।
एक लम्बी से साँस लें और कुछ देरी के लिए इस योग पोज़ में रुकें।
अधोमुखश्वानासन योग के फायदे Benefits of Adho Mukha Svanasana Yoga
फायदे –
मांसपेशियों में मजबूती आती है।
साइनस की समस्या दूर होती है।
शरीर को अच्छा खिचाव मिलता है।
रक्त परिसंचरण में सुधार आता है।
2. ताड़ासन योग Tadasana Yoga
ताड़ासन योग की विधि Steps of Tadasana Yoga
विधि –
सबसे पहले अपने पैरों के मदद से सीधे खड़े हों।
अपने दोनों पैरों के बीच थोडा सा जगह बनायें।
उसके बाद एक लम्बी साँस के साथ अपने पैरों की उँगलियों की मदद से शरीर को थोडा ऊपर उठायें और अपने दोनों हांथों को धीरे-धीरे उपर उठायें। उसके बाद अपने एक हाँथ की उँगलियों से दूसरी हाँथ के उँगलियों को जोड़ें।
कम से कम 15-30 सेकंड इस मुद्रा में रहें और अपने शरीर को ऊपर की और खींचें।
उसके बाद धीरे-धीरे अपने हांथों को सामान्य स्तिथि में ले आयें।
ताड़ासन योग के फायदे Benefits of Tadasana Yoga
फायदे –
यह आसन उन लोगों के ज्यादा फायदेमंद साबित होता है जो अपना लम्बाई बढ़ाना चाहते हैं।
मुद्रा में सुधार होता है।
रीढ़ की समस्याओं से दूर रखता है।
3. सुखासन योग Sukhasana Yoga
सुखासन योग की विधि Steps of Sukhasana Yoga
विधि –
सबसे पहले फर्श पर एक दरी बिछाएं और दोनों पैरों को मोड़ कर बैठ जाएँ।
पैर कुछ इस तरीके से मोड़ कर बैठे कि एक पैर का नीचला हिस्सा बाहर की और दिखे और दूसरा अगले पैर के जांघों के नीचे।
उसके बाद सीधे बैठें और अपने रीड की हड्डी को सीधा रखें।
अपने दोनों हांथों के हथेलियों को ऊपर करके अपने घुटनों पर रखें और ज्ञान मुद्रा धारण करें।
धीरे-धीरे लम्बी साँस लें और धीरे-धीरे फिर साँस छोड़ें।
सुखासन योग के फायदे Benefits of Sukhasana Yoga
फायदे –
रीड की हड्डी में खिचाव होता है जो रीड की हड्डी को लम्बा होने में मदद करता है।
छाती का चौड़ाई बढ़ता है।
मन को शांति मिलती है।
चिंता, तनाव और मानसिक थकान से जुड़े रोग दूर होता हैं।
4. शवासन योग Shavasana Yoga
शवासन योग की विधि Steps of Shavasana Yoga
विधि –
यह बहुत ही आसान योग मुद्रा है परन्तु इससे शरीर को बहुत महत्वपूर्ण लाभ होते हैं।
सबसे पहले एक समतल जगह पर एक दरी बीचा लें।
उसके बाद ऊपर की और मुहँ करके लेट जाएँ।
अपने दोनों पैरों को एक दूरे से अलग रखें।
उसके बाद कुछ मिनटों के लिए धीरे-धीरे साँस लें और छोड़ें।
शवासन योग के फायदे Benefits of Shavasana Yoga
फायदे –
इससे शरीर को आराम मिलता है।
ध्यान / एकाग्रता में सुधार लता है।z
5. वीरभद्रासन योग Virabhadrasana Yoga
वीरभद्रासन योग की विधि Steps of Virabhadrasana Yoga
विधि –
सबसे पहले सीधे खड़े हों।
दोनों पैरों के बिच 3-4 फीट की दूरी रखें।
लम्बी साँस लें और दोनों हांथों को जमीन के समान्तर में ऊपर उठायें और अपने सर को दाएँ तरफ मोड़ें।
उसके बाद साँस छोड़ते हुए अपने दाएँ पैर को 90 डिग्री में मोड़ें और हल्का सा दाएँ तरफ मोड़ें।
पैर को मोड़ने के तरीके को समझने के लिए फोटो को देखें।
उसके बाद इस पोजीशन में कुछ समय के लिए रुकें।
ऐसे 5-6 बार करें।
वीरभद्रासन योग की फायदे Benefits of Virabhadrasana Yoga
फायदे –
इस योग मुद्रा से पैरों और भुजाओं को शक्ति मिलती है।
नीचले भाग के शरीर को भी स्वस्थ रखता है।
6. वृक्षासन योग Vrikasana Yoga
वृक्षासन योग की विधि Steps of Vrikasana Yoga
विधि –
सबसे पहले अपने दोनों हांथों को बगल में रख कर सीधे खड़े हों।
उसके बाद ध्यान से अपने दाएने पैर को अपने बाएँ पैर के जांघ पर रखकर सीधे खड़े रहें। समझने के लिए फोटो को देखें।
उसके बाद धीरे-धीरे डॉन हांथों को जोड़ कर ऊपर की ओर ले जाएँ और प्रार्थना मुद्रा धारण करें।
कम से कम 30-45 सेकंड तक इस मुद्रा में बैलेंस करने की कोशिश करें।
वृक्षासन योग के फायदे Benefits of Vrikasana Yoga
फायदे –
संतुलन में सुधार आना।
जांघों, पैर और रीड की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए।
7. सेतुबंधासन योग Setubandhasana Yoga
सेतुबंधासन योग की विधि Steps of Setubandhasana Yoga
विधि –
इस योग मुद्रा में आपको अपने शरीर को एक पुल के जैसे बनाना पड़ता है।
सबसे पहले जमीन पर सीधे लेट जाएँ और अपने बाहं को दोनों तरफ रखें।
जिस प्रकार चित्र में दिया गया है देखकर अपने शरीर के नीचले हिस्से को उठायें।
उस मुद्रा में एक लम्बी सी साँस लें और लगभग 25-30 सेकंड तक रुकें।
उसके बाद धीरे-धीरे अपने शरीर को नीचे ला कर प्रथम मुद्रा पर लायें।
इस योगासन को 4-5 बार दोहराएँ।
सेतुबंधासन योग के फायदे Benefits of Setubandhasana Yoga
फायदे –
छाती को मजबूती देता है।
साथ ही पीछे और रीड की हड्डी भी तंदरुस्त होता है।
मन की चिंता दूर होती है।
8. त्रिकोणासन योग Trikonasana Yoga
त्रिकोणासन योग की विधि Steps of Trikonasana Yoga
विधि –
सबसे पहले सीधे खड़े हों और अपने दोनों पैरों के बिच थोडा गैप रखें।
उसके बाद अपने दाएँ पैर को 90 डिग्री में मोड़ें।
उसके बाद थोडा सा शरीर को भी दाएँ तरफ झुकाते हुए अपने दाएँ हाँथ से अपने दाएँ पैर के उँगलियों को छुएं और बाएं हांथ को ऊपर की और सिधाई में रखें जैसा फोटो में दिया गया है।
इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रुकें।
त्रिकोणासन योग के फायदे Benefits of Trikonasana Yoga